Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsElderly Man Dies in Fire Accident While Seeking Warmth in Cold Weather
आग से झुलस कर बुजुर्ग बैगा की मौत

आग से झुलस कर बुजुर्ग बैगा की मौत

संक्षेप:

प्रतापपुर के गारा गांव में 65 वर्षीय सोमर बैगा की आग में जलकर मौत हो गई। वह ठंड से बचने के लिए अकेले आग जलाकर ताप रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। गांव में अभी तक गरीबों को सरकारी कंबल नहीं मिले हैं, जिसके कारण लोग आग का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

Dec 10, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड के सिजुआ पंचायत अंतर्गत गारा गांव में सोमवार की रात आग से झुलसने से 65 वर्षीय सोमर बैगा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कि सूचना पर प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफतीश करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से उसे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध सोमर बैगा के परिवार में कोई नहीं है। वह ठंड से निजात पाने के लिए अकेले आग जला कर ताप रहे थे, तभी पैर फिसलने से वे जलती आग में चला गया, और वह बूरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन अब तक गांव के गरीब और वृद्ध लोगों को सरकारी कंबल नहीं मिले। सोमर बैगा भी कंबल का इंतजार कर रहे थे और मजबूरी में आग के सहारे रात गुजार रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार संजीव ने बताया कि आग में गिरने से वृद्ध का शरीर जल गया था, जिससे उनकी मौत हुई। सिजुआ पंचायत मुखिया सुनीता कुमारी ने कहा कि अभी तक गरीब गुरबों एवं बुजुर्ग को कंबल नहीं मिला है। यही कारण है कि लोग गांव में आग जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने और जल्द कंबल वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और गरीब ठंड या आग की लपटों में न मरे।