ईद उल अजहा आज, धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की हुई तैनाती

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा में मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्याग और बलिदान का पर्व इद उल अजहा (बकरीद) मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पर्व गुरूवार से शुरू होकर तीन दिनों तक मनाया जाएगा। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

 ईद उल अजहा आज, धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की हुई तैनाती

चतरा, संवाददाता। मुस्लिम धर्मावलबियों का त्याग और बलिदान का पर्व इद उल अजहा यानि बकरीद की सारी तैयारियां पूरी करली गयी है। गुरूवार से शुरू होकर तीन दिनों तक बकरीद पर्व मनाया जायेगा। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खुब गहमा गहमी है। बाजारों में भी इस पर्व को लेकर रौनक दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सुबह से ही पहुंचकर कपड़ों से लेकर जुते चप्पल व रेडीमेड के दुकानों में खुब भीड़ देखी गयी। गुरूवार को बकरीद पर्व है। इस दिन लोग बकरे आदि जानवरों की कुरबानी देते हैं। कुरबानी को लेकर मस्जिदों में भी एहतेयात बरतने की अपील की गयी है। कहा गया है कि कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो। घरों में कुरबानी करें, खुले में कुरबानी नहीं करें। शुक्रवार को चतरा बाजार में बकरों का बाजार लगा था। यहां कुरबानी के लिये लोगों ने पहले से ही बकरों की खरीदारी कर रखे हैं। बकरीद की नमाज को लेकर भी विशेष तैयारी की गयी है। ईदगाह के अलावा शहर के 21 मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जायेगी। इस विशेष नमाज को लेकर ईदगाह में साफ-सफाई कराई गयी है। वहीं मस्जिदों का भी रंग रोगन किया गया है। नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट केसाथ पुलिस की तैनाती की गयी है.

प्रशासन पूरी तरह से है सतर्क

इद उल अजहा यानि बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं पुलिस लाईन में मॉक ड्रील का अभ्यास भी किया, ताकि विशेष परिस्थिति में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों से निपटा जा सके। जिला स्तर पर डीसी और एसपी ने शांति समिति की बैठक की। बैठक के दौरान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया गया। सरकार के गाइडलाईन को बताते हुए उसपर अमल करने की अपील की गयी। वहीं सोशल मीडिया और भड़काउ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी.

शहर के 21 मस्जिदों में होगी ईद उल अजहा की नमाज

ईदगाह, मस्जिद ए इस्माईल में 7 बजे, पुरानी ईदागाह और जामा मस्जिद में 7:30 बजे, कब्रिस्तान मस्जिद में 5:25 बजे, महुवा चौक मस्जिद और मस्जिद ए अक्सा में 6:45 बजे, रहमानिया मस्जिद में 5:45 बजे, रहमतिया मस्जिद और मस्जिद ए इख्लास में 6:30 बजे, आलमगीर मस्जिद में 7:15 बजे, नूर मस्जिद, मक्का मस्जिद, खानकाह मस्जिद मस्जिद ए आएशा, मदीना मस्जिद,मस्जिद मामूर, मस्जिद ए कुबा, मस्जिद ए उमर नगवां, अब्दुश शकूर मस्जिद और शाही मस्जिद में 6 बजे बकरीद की नमाज अदा की जायेगी.

एसपी की अपील

एसपी अनिमेश नैथानी ने बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों समूदाय के लोगों से असमाजिक तत्वों की पहचान कर तूरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही। कहा कि शोसल मीडिया में किसी भी भ्रामक खबरों पर पैनिक नहीं होना है, पुलिस प्रशासन की पैनी नजर शोसल मीडिया पर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बकरीद कब मनाया जा रहा है?
बकरीद पर्व गुरूवार से शुरू होकर तीन दिनों तक मनाया जायेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।