ई-संजीवनी सेवा में बेहतर कार्य पर चिकित्सा प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र

Apr 08, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल को ई-संजीवनी सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी टीम को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि यह टीमवर्क और सेवा भावना का परिणाम है।

ई-संजीवनी सेवा में बेहतर कार्य पर चिकित्सा प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र

इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इटखोरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल को ई-संजीवनी सेवा में बेहतर कार्य पर उन्हें आईपीएल सभागार एनएचएम परिसर रांची में बुधवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र व अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ सुमित जयसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर डॉ सुमित जयसवाल ने स्वास्थ्य विभाग इटखोरी की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ हुई है, जिससे आमजन को समय पर परामर्श मिल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।