नए प्राचार्य के रूप में डॉ बलदेव राम ने संभाला पदभार

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा महिला महाविद्यालय में डॉ. बलदेव राम ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था। डॉ. राम ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की प्राथमिकता बताई। सभी ने उन्हें बधाई दी और निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।

नए प्राचार्य के रूप में डॉ बलदेव राम ने संभाला पदभार

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. बलदेव राम ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. बलदेव राम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद डॉ. राम ने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नए प्राचार्य को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।