सिमरिया में लीज समाप्त होने के बाद भी क्रशर संचालन के आरोप पर भड़के ग्रामीण,

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

सिमरिया अनुमंडल के सीकरी गांव में कुलवा टोंगरी स्थित क्रशर के संचालन को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मुखिया विनोद महतो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और क्रशर को अवैध बताकर बंद करने की मांग की। जिला खनन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

सिमरिया में लीज समाप्त होने के बाद भी क्रशर संचालन के आरोप पर भड़के ग्रामीण,

सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल के सीकरी गांव स्थित कुलवा टोंगरी में क्रशर के संचालन को लेकर विवाद गरमा गया है। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया विनोद महतो के नेतृत्व में क्रशर के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे अवैध बताते हुए बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रशर की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, फिर भी माइंस और क्रशर का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक, लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी ऑपरेटर को टूटे हुए पत्थरों (स्टॉक) को निकालने के लिए 60 दिनों का समय मिलता है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों के प्रदर्शन और शिकायत की जानकारी मिली है, मामले की गहन जांच की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।