प्रखंड के ससगड़ा रोड 16 वर्ष बाद भी अधूरा
प्रखंड के ससगड़ा रोड 16 वर्ष बाद भी अधूरा प्रखंड के ससगड़ा रोड 16 वर्ष बाद भी अधूरा प्रखंड के ससगड़ा रोड 16 वर्ष बाद भी अधूरा प्रखंड के ससगड़ा रोड 16 वर्ष

प्रतापपुर प्रतिनिधि प्रतापपुर गजवा मुख्य पथ से ससगड़ा रोड का निर्माण पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से आज तक नहीं बना । इस दौरान रोड की स्थिति बद से बदतर हो गया है। देखने पर पता नहीं चलता है कि रोड गड्ढा में है या फिर गड्ढे में रोड। पांच किलोमीटर का पूरा रोड सिर्फ गिटी, छर्री से भरा पड़ा है। निकला हुआ है। रोड के संवेदक द्वारा ग्रेड वन के बाद ग्रेड टू पूरे रोड में गिटी, और छर्री बिछा ने के बाद वैसे ही छोड़ कर भाग गया है। इससे लोगों को पैदल आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार यह रोड़ का निर्माण कार्य 2008-2009 में प्रारंभ किया गया था। रोड का निर्माण कार्य पूरा होने पर दर्जनों गांवों का आवागमन सुविधा बहाल हो सकता था, परंतु यह रोड किस कारण से संवेदक द्वारा आधा-अधूरा छोड़ दिया गया जिसके कारण ससगड़ा, ननई खूर्द, मझगांव, केवलिया पांती, गजवा, मोनिया, भुसिया, नवरतनपुर आदि गांव के लोगों को रोड की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस रोड में आने जाने वाले चाहें वाहन से या फिर पैदल लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहें हैं। बता दें कि यह वह चर्चित ससगड़ा रोड है जिसमें 20 जनवरी 2010 में गजवा पंचायत के मुखिया रहे चंद्रिका प्रसाद यादव को अपराधियों के द्वारा पकड़ कर गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से आज तक रोड़ का निर्माण कार्य के लिए किसी जनप्रतिनिधि का वाट जोह रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के निर्माण कार्य पूरा हो जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन सुविधा सुगमता पूर्वक बहाल हो सकता है आज लोगों को इस रोड से काफी मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग वाहन, साइकिल पैदल चलने वाले राहगीर अपनी नियंत्रण खो कर रोड पर गिर कर घायल हो जा रहें हैं। बीते कुछ महीने पहले एक मोटरसाइकिल का दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई थी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से ससगडा रोड़ निर्माण कार्य कराने की मांग किया है। फोटो24- प्रतापपुर के गजवा मुख्य पथ से ससगड़ा का जर्जर रोड *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



