Chatra News: टंडवा में दूर्गा पूजा कमेटी का गठन, रूदेश बने अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, चतरा
Chatra News: टंडवा बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने के लिए ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में पिछले साल के आय-व्यय की समीक्षा के बाद इस साल दस दिवसीय पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें रुदेश नायक को अध्यक्ष बनाया गया।

Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाये जाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिराज रजक तथा संचालन मिथलेश कुमार रजक ने किया। बैठक में पिछले साल दुर्गा पुजा की आय व्यय की समीक्षा करते हुए इस साल भी दस दिवसीय पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस पूजा के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रुदेश नायक को अध्यक्ष, सचिव देवकी रजक तथा कोषाध्यक्ष बिराज रजक बनाये गये। इस मौके पर बासुदेव बसंत, सहदेव सोनी, बिगुल प्रसाद, राजेंद्र नायक, हरि यादव, रामकुमार यादव, नंदा थापा मनोज , दीपक नायक, लक्ष्मण दास, मनोज मालाकार ,राजु राही, रंजीत नायक, रौशन ठाकुर, अजय पासवान, राहुल कुमार , दशरथ साव केदार नायक, अरुण ठाकुर ,संदीप, रोहित नायक तथा गोपाल कसेरा समेत उपस्थित थे।

