Chatra News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उम

Chatra News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़

Chatra News: चतरा प्रतिनिधि सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और प्रसाद अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं की लम्बी कतार

शहर के प्रसिद्ध लकलकवानाथ शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। भक्तों की सेवा और प्रसाद वितरण के लिए मंदिर परिसर में सुबह से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं कठौतिया शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन कर पूजा की।

विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठान

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

फोटो17 अगस्त चतरा 17- चतरा में तीसरी सोमवारी को लेकर जल चढ़ाते श्रद्धालु

तीसरे सोमवारी को शहस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिऐ उमड़ी भीड़

बोल बम के नारों से गुंजामय भद्रकाली मंदिर परिसर

इटखोरी प्रतिनिधि

राष्ट्रीय ख्वाति प्राप्त तीन धर्मों के संगम भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में दिनों दिन श्रधालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। सावन के तीसरे सोमवारी को भी हजारों की संख्या में कावरियो व श्रद्धालुओं ने शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन के तीसरे सोमवारी के मौके पर इटखोरी , शहरजाम, परसौनी, चौपारण प्रखण्ड के नीमा दैहर समेत अन्य गावों से भक्तों ने गेरूवा वस्त्र धारण कर कांवर उठाकर तीन बजे शुबह से ही डीजे साउण्ड के साथ नाचते गाते भद्रकाली मंदिर परिसर पहुंचे। कावरिंयो के मंदिर परिसर पहुंचने पर बोल बम के नारों से पुरा मंदीर परिसर गुंजामय हो उठा। कावरिंयो ने मंदिर परिसर स्थित उतरवाहिनी नदी से जल भर कर शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। सावन के मौके पर राज्य के अलावे अन्य राज्यों से सैकड़ो श्रधालुओं ने भी जलाभिषेक किया। इसके पूर्व सभी श्रधालुओं ने माँ भद्रकाली मंदिर में काफी भीड़ रहने के कारण कतारबद्ध होकर पुजा अर्चना किया। इस के मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी मंदिरों में फुल मालाओं से आकर्षक तरिके से साज सज्जा किया गया है।

फोटो17 अगस्त चतरा 18- सहस्त्र शिवलिंग महादेव पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु

ध्यानार्थ

मोरशेरवा पहाड़ी पर भव्य जल यात्रा के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

सप्तमी तिथि को पूर्णाहुति के साथ भक्ति जागरण का भव्य आयोजन।

पत्थलगड्डा प्रतिनिधि

प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर से सोमवार को भव्य जल यात्रा की शुरुआत की गई। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी से जल उठाकर नगर भ्रमण किया, वहीं जल यात्रा के उपरांत मोरशेरवा पहाड़ी स्थित भगवान भोलेनाथ (शिवलिंग) पर श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। वहीं मंगलवार से मोरशेरवा पहाड़ी पर चौबीस घंटे के लिए अखंड हरी- कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाना है। हरि कीर्तन के आयोजन से पूर्व सोमवार को जल यात्रा मोरशेरवा पहाड़ी से वासुदेव मठ तक भव्य आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व पूर्व मुखिया मेघन दांगी एवं समाजसेवी रामचंद्र दांगी ने किया। इस मौके पर पंचायत के विभिन्न गांवों से क़रीब सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को चौबीस घंटे का अखण्ड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। जबकि बुधवार को हवन पूजन एवं पूर्णाहूति के बाद प्रसाद वितरण किया जाना है। वहीं बुधवार को ग्यारह बजे से विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। तत्पश्चात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें गायिका खुशी साहू अपने सुरीली आवाज़ से श्रद्धालुओं को झुमाने आ रही है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सोमवार को जल यात्रा के मौके पर भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया कंचन देवी, रमेश ठाकुर,मनोज राणा,विश्वजीत कुमार, गोपाल दांगी, राजेश दांगी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

फोटो17 अगस्त चतरा 19- नावाडीह में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम

तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालूओं की उमड़ी भीड़

टंडवा निज प्रतिनिधि

तीसरी सोमवारी को टंडवा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालूओं की भारी भीड़ उमड़ी। देखा गया कि टंडवा के सूर्य-मंदिर के शिवलोक मंदिर,गोंदा के शिवमन्दिर,धनगडा राहम, सिसय सराढू और बड़गांव समेत अन्य मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालूओं की तांता लगी रही। भगवान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता समेत अन्य रूद्राभिषेक किया।

फोटो17 अगस्त चतरा 20- जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सावन की तीसरी सोमवारी पर कितनी श्रद्धालुओं की भीड़ थी?−
सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़