कौलेश्वरी मंदिर परिसर का पीसीसी पथ ध्वस्त होने से श्रद्धालुओं को हो रही है परेशानी
कौलेश्वरी मंदिर परिसर का पीसीसी पथ ध्वस्त होने से श्रद्धालुओं को हो रही है परेशानीकौलेश्वरी मंदिर परिसर का पीसीसी पथ ध्वस्त होने से श्रद्धालुओं को हो

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल सह पर्यटन स्थल माता कौलेश्वरी पर्वत स्थित मंदिर परिसर का पीसीसी पथ लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। जिसके कारण आवागमन में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि बीते बरसात के दिनों में लगातार हुए बारिश में माता कालेश्वरी प्राकृतिक सरोवर पानी से लबालब भरा हुआ था। तालाब में जलस्तर बढ़ने के कारण पीसीसी पथ के नीचे का मिट्टी का कटाव हो गया था। जिसके कारण पीसीसी पथ ध्वस्त हो गया था। यह रोड पहाड़ पर स्थित माता कौलेश्वरी मुख्य मंदिर से प्राकृतिक सरोवर होते भगवान शिव मंदिर के पहाड़ तक जाता है।
जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सड़क ध्वस्त हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो माता कौलेश्वरी प्राकृतिक सरोवर के समीप बना पीसीसी पथ पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा। सड़क को बचाने के लिए गार्डवाल का निर्माण अनिवार्य है। मालूम हो कि पहाड़ के ऊपर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य काफी मशक्कत के बाद हो पाता है। अगर समय रहते गार्डवाल का निर्माण नहीं कराया गया तो पूरा पीएससी पथ ध्वस्त हो जाएगा और नए सिरे से सड़क का निर्माण कराना काफी मुश्किल है। इसलिए समय रहते प्रबंधन समिति को जागने की जरूरत है। आने वाले रामनवमी मेला के दौरान यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के आवागमन में काफी परेशानी होगी। फोटो 02 मार्च चतरा 26- मिट्टी कटाव के कारण ध्वस्त हुआ पीसीसी पथ *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



