Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsDevastating Fire Destroys Rice Stocks in Hunterganj Village
खलिहान में लगा भीषण आग, 800 बोझा धान जलकर हुआ राख

खलिहान में लगा भीषण आग, 800 बोझा धान जलकर हुआ राख

संक्षेप:

खलिहान में लगा भीषण आग, 800 बोझा धान जलकर हुआ राखखलिहान में लगा भीषण आग, 800 बोझा धान जलकर हुआ राखखलिहान में लगा भीषण आग, 800 बोझा धान जलकर हुआ राखखलि

Sun, 23 Nov 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज की केदली पंचायत के नावाडीह गांव में रविवार को एक खलिहान में भीषण आग लगी की घटना घटी। जिसमें खलिहान में रखा करीब 800 बोझा धान जलकर राख हो गया। उक्त खलिहान में नावाडीह गांव के कपिल सिंह, रामदास सिंह और कमलेश सिंह का करीब 800 बोझा धान रखा हुआ था। अचानक खलिहान में आग लग गया। खलिहान से उठते आग की लपट को देख आसपास के लोग जुट गए और काफी मशक्कत के बाद घर में लगे सबमर्सिबल के सहयोग से आपको बुझाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा से दमकल वाहन भी नावाडीह गांव पहुंचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग कैसे लगा इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अगलगी की घटना से पीड़ित तीनों किसानों के घरों में मातम का माहौल है। मालूम हो कि इस खलिहान से सटे दर्जनों किसानों का खलिहान लगा हुआ है। लेकिन ग्रामीणों के सक्रियता के कारण आग आगे नहीं बढ़ पाया। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नावाडीह गांव के करीब करीब किसानो का धान का बोझा जलकर राख हो जाता। ग्रामीण आग लगने का कारण पता करने में जुटे हुए हैं। लंबे समय के बाद बेहतर धान का फसल हुआ था। किसान काफी सपने संजोए थे। लेकिन इस अगलगी की घटना ने उनके सपने पर पानी फेंक दिया है। पीड़ित किसानों ने उपायुक्त से उचित मुआवजे की मांग किया है।