राशि भुगतान के अभाव मे कुंदा में अधूरा पड़ा है आवास निर्माण कार्य

Jan 14, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

राशि भुगतान के अभाव मे कुंदा में अधूरा पड़ा है आवास निर्माण कार्यराशि भुगतान के अभाव मे कुंदा में अधूरा पड़ा है आवास निर्माण कार्यराशि भुगतान के अभाव मे

राशि भुगतान के अभाव मे कुंदा में अधूरा पड़ा है आवास निर्माण कार्य

कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुवा आवास योजना का निर्माण कार्य लगभग छ: महीने से अधूरा पड़ा है।दुसरा,व तीसरा किश्त की राशि का भुगतान ना होने के कारण लगभग सैकड़ो लाभुको का आवास निर्माण कार्य रुक गया है, जिससे लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही इससे प्रतीक्षा कर रहे लोगों को भी आवास मिलने मे विलम्ब हो रहा है और प्रतीक्षासूची बने लाभुकों को समय पर आवास नहीं मिल पा रहा है।वही कई पूर्ण आवास मे भी अंतिम किश्त की राशि लाभुकों को नहीं मिल पाया है जिसके कारण समाग्री दुकानदार के कर्जदार बने हुए है।

वही लाभुकों ने जिले के उपायुक्त से निवेदन किया है कि इन्हें जल्द आवास की राशि का भुगतान किया जाय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;