सउदी अरब से आये व्यक्ति की मौत, मेडिकल टीम पहुंची
सउदी अरब के वुमान शहर से पिछले ढाई माह पूर्व एक व्यक्ति महेशा गांव आया आया था। जिसका नाम अब्दुल अली (60) वर्षीय है। जिसकी मौत सोमवार देर रात घर पर हो गयी। उनकी मौत हजारीबाग सदर ले जाने के दौरान बीच...

सउदी अरब के वुमान शहर से पिछले ढाई माह पूर्व एक व्यक्ति महेशा गांव आया आया था। जिसका नाम अब्दुल अली (60) वर्षीय है। जिसकी मौत सोमवार देर रात घर पर हो गयी। उनकी मौत हजारीबाग सदर ले जाने के दौरान बीच रास्ते में हो गयी। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसे घर लाया गया। मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार वह सोमवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद उसे चक्कर आया, स्थिति बिगड़ने देख परिजन उसे अस्पताल ले गये। मंगलवार को घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया इशाक अली ने पुलिस प्रशासन को दी। उसके बाद इंस्पेक्टर केपी चौधरी व स्थानीय पुलिस के साथ मेडिकल टीम मृतक के घर पहुंची। डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक का ब्लड सेंपल लिया गया है। ब्लड की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। तत्पश्चात पुलिस की उपस्थिति में ही उसे अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार वह शुगर का रोगी था। वह 7 जनवरी को सउदी अरब के वुमान शहर से अपना घर महेशा आया था।
