ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतराडीसी-एसपी ने उठाया तमासीन जल प्रपात का आनंद

डीसी-एसपी ने उठाया तमासीन जल प्रपात का आनंद

डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी अंजनी कुमार झा अपने परिवार के साथ तमासीन जलप्रपात का आनंद उठाया। चतरा जिले के तुलबुल पंचायत के तमासीन जल प्रपात का शुमार जिले के पर्यटन एवं मनोरम स्थल में होता है। यहां...

डीसी-एसपी ने उठाया तमासीन जल प्रपात का आनंद
हिन्दुस्तान टीम,चतराSat, 21 Oct 2017 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी अंजनी कुमार झा अपने परिवार के साथ तमासीन जलप्रपात का आनंद उठाया। चतरा जिले के तुलबुल पंचायत के तमासीन जल प्रपात का शुमार जिले के पर्यटन एवं मनोरम स्थल में होता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। आने वाले आगंतुक यहां की प्राकृतिक छटा देखकर अपनी सारी थकान भूल जाते हैं। यह जलप्रपात छोटी-बड़ी आठ नदियों का संगम स्थल माना जाता है। लोगों की मान्यता है कि यहां एक गुफा है, जहां मां दुर्गा का वास है। झारखंड और बिहार के लोग इस स्थल की सुंदरता और यहां की प्राकृतिक छटा को देखने आते हैं। जिले के उपायुक्त और एसपी ने भी अपने परिवार के साथ यहां घंटों बिताया। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। क्योंकि यह क्षेत्र अति अग्रवाद प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। सांसद सुनील सिंह ने भी इस स्थल के विकास के लिए राज्य सरकार से मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें