Chatra News: सीआरपीएफ जवान के घर से 20 लाख के जेवर चोरी

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: चतरा के नगवां मुहल्ले में अज्ञात चोरों ने सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सिंह के घर में चोरी की। जवान रक्षा बंधन पर अपने पैतृक गांव गए थे, उसी दौरान चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए के जेवर और नगदी चुराई। जब पड़ोसी ने ताला खुला देखा, तो जवान को सूचना दी गई।

Chatra News: सीआरपीएफ जवान के घर से 20 लाख के जेवर चोरी

Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शुक्रवार कि रात्रि में नगवां मुहल्ला में अज्ञात चोरों ने सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सिंह के घर में ताला तोड़कर घर में रखे लगभग 20 लाख रुपए के जेवर सहित नगद ले उड़े। जानकारी के अनुसार जवान रक्षा बंधन के मौके पर अपने पैतृक गांव उरेली हैंटरगंज गए हुए थे। उसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने सीआरपीएफ जवान के घर में रखे दीवान एवम अलमीरा में रखे जेवर नगदी एवम आवश्यक कागजात की चोरों कर ली ।सुबह पड़ोसी के द्वारा ताला खुला देखने पर मकान मालिक को सूचना दी गई । उनके आने के बाद पता चला कि नगदी सहित लगभग 20लाख रुपए का चोरी किया गया।

सुनील सिंह इस संबंध में सदर थाना चतरा में आवेदन देकर के अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: सीआरपीएफ जवान के घर से 20 लाख के जेवर चोरी