Chatra News: रहरिया गांव में मिट्टी मोरम रोड हुआ कीचड़मय, लोगों का चलना हुआ दूभर

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: प्रतापपुर के बरूरा पंचायत में एक कच्ची सड़क बारिश से पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। गांव के लोग सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल श्रमदान कर काम हुआ था, लेकिन इस बार जल-जमाव से फिर समस्याएं बढ़ गई हैं।

Chatra News: रहरिया गांव में मिट्टी मोरम रोड हुआ कीचड़मय, लोगों का चलना हुआ दूभर

Chatra News: प्रतापपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरूरा पंचायत अन्तर्गत रहरिया मध्य विद्यालय से मुन्ना मिस्त्री के घर तक लगभग पांच सौ फिट मिट्टी मोरम कच्ची रोड़ बरसात में अधिक बारिश होने से रोड़ पूरी तरह किचड़ में तब्दील हो गया है। रोड़ का स्थिति पूरी तरह जल जमाव से किचड़ बन गया है। यह रोड़ गांव में विवाद बना हुआ है कुछ लोग इस रोड़ को बनने नहीं दे रहे हैं और कुछ रोड़ पर मकान बना दिया गया है। कई बार पुलिस और प्रखंड प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ रोड़ निर्माण कराने को लेकर बैठक भी हुई परन्तु बैठक सफल नहीं हुआ पिछले साल उक्त रोड़ को ग्रामीणों एवं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रम दान कर बोल्डर पत्थर मिट्टी मोरम डाल कर आवागमन ठीक किया गया था परंतु इस बार फिर से रोड़ पर जल-जमाव होने से रोड़ पूरी तरह किचड़ बन गया है。

क्या कहते हैं गांव वाले

ग्रामीणों का कहना है कि रहरिया मध्य विद्यालय से मुन्ना मिस्त्री के घर तक रोड़ निर्माण कार्य नहीं होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि गांव वालों को भी आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार भी गांव वाले अपने खर्चे से रोड़ में पत्थर बोल्डर और मोरम डाल कर आवागमन ठीक करने का प्रयास किया जा रहा हैं उक्त रोड़ निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में जन प्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश भी है। ग्रामीणों का कहना है कि जो काम सांसद विधायक, पंचायत प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को करना चाहिए आज वह काम ग्रामीणों के द्वारा श्रम दान कर करने को मजबूर हैं।

सामान्य प्रश्न

✦कच्ची सड़क के निर्माण में समस्या क्या है?−
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य नहीं होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: रहरिया गांव में मिट्टी मोरम रोड हुआ कीचड़मय, लोगों का चलना हुआ दूभर