Chatra News: फरार आरोपी प्रदीप घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Chatra News: कुंदा प्रखंड और हजारीबाग जिले की पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार गंझू के खिलाफ न्यायालय से निर्गत धारा 82 के तहत आम इस्तेहार जारी किया। यह इस्तेहार ग्रामीणों की मौजूदगी में चिपकाया गया है, ताकि आरोपी निर्धारित तिथि 10 सितंबर तक अदालत में उपस्थित हो सके। आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड और हजारीबाग जिले की कटकमसांडी थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से न्यायालय से निर्गत धारा 82 के तहत आम इस्तेहार कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव निवासी आरोपी प्रदीप कुमार गंझू (उर्फ प्रभात जी) के घर पर चिपकाया गया। यह कार्रवाई आरोपी के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। इसके अलावा आम जनता को सूचित करने और आरोपी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कुंदा चौक के कई प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी इस इस्तेहार की प्रतियां चिपकाई गई हैं। एसआई बिरसा कुजूर ने बताया कि आरोपी पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में नामजद अभियुक्त है. उसके खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 435, 387, 323 आईपीसी तथा 17 सीएलए-एक्ट के तहत संगीन मामले दर्ज हैं।
आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। हजारीबाग न्यायालय द्वारा जारी इस इस्तेहार के माध्यम से अभियुक्त प्रदीप कुमार गंझू को निर्देश दिया गया है कि वह निश्चित तिथि 10 सितंबर तक अदालत के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे। इस मौके पर एएसआई नागेश्वर पंडित सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे।


