मैट्रिक परीक्षा केंद्र का संचालन गैर प्रभारी शिक्षक के भरोसे

Jan 29, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

मैट्रिक परीक्षा केंद्र का संचालन गैर प्रभारी शिक्षक के भरोसेमैट्रिक परीक्षा केंद्र का संचालन गैर प्रभारी शिक्षक के भरोसेमैट्रिक परीक्षा केंद्र का स

मैट्रिक परीक्षा केंद्र का  संचालन गैर प्रभारी शिक्षक के भरोसे

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय औरुगेरुआ में पहली बार इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जिक्षो कुमार शर्मा (पीजीटी) को केंद्र अधीक्षक नहीं बनाया गया। जबकि इसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक यशवंत कुमार (टीजीटी) को केंद्राधीक्षक बना दिया गया। जो स्थानीय होने के कारण परीक्षा प्रभावित होने का आरोप ग्रामिणों व विद्यालय प्रबंधन कमिटी के सदस्यों ने लगाया है। इससे पूर्व भी यशवंत कुमार के अभद्रता का शिकायत डीईओ कार्यालय को दिया गया है। उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शर्मा ने जसवंत कुमार को केंद्र अधीक्षक बनाए जाने पर डीईओ के आदेश पर एतराज जताया है।

शर्मा का कहना है कि जब मैं सक्षम नही था, तो मुझे प्रभारी प्रधानाध्यापक क्यों बनाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा। वही इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा से पूछे जाने पर बताया कि परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी डीईओ को है, ना कि ग्रामीण अथवा प्रबंधन समिति के सदस्यों का, जो इनके इच्छानुसार केंद्राधीक्षक बनाया जाए। लोकतांत्रिक प्रणाली व्यवस्था में जनता सर्वोपरी होता है, लेकिन डीईओ के नजर में ग्रामीण अथवा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का कोई माएंने नही रखता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।