होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, 3 को दहन और 4 को रंगों की होली
चतरा में होलिका दहन और होली की तिथि को लेकर शहरवासियों में संशय था। ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य गंगाधर शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन 3 मार्च को सुबह 4:50 बजे होगा और होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। उनकी घोषणा के बाद लोगों में उत्साह बढ़ गया है और तैयारियाँ तेज हो गई हैं।

चतरा, प्रतिनिधि। शहरवासियों के बीच इस बार होलिका दहन और होली की तिथि को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई थी। अलग-अलग कैलेंडरों और सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाओं के कारण लोग संशय में थे, कि आखिर होलिका दहन कब किया जाए और रंगों की होली किस दिन मनाई जाएगी। इसी बीच शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य गंगाधर शास्त्री ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन 3 तारीख को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजकर 50 मिनट से होलिका दहन का शुभ समय आरंभ होगा, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी है। उन्होंने कहा कि विधि-विधान से होलिका दहन करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
वहीं रंगों की होली 4 तारीख को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी।शास्त्री जी की घोषणा के बाद लोगों में स्पष्टता आई है और अब मोहल्लों में होलिका दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में भी रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी बढ़ने लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



