Chatra News: बिरहोर महिला का संस्थागत प्रसव पर दिया गया बेबी किट
Chatra News: इटखोरी के करमा बिरहोर टोला में 20 वर्षीय अंजली बिरहोरीन ने समुदायीय स्वास्थ्य केंद्र में पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों द्वारा नवजात के लिए बेबी किट भेंट की गई। इनमें आवश्यक सामान शामिल हैं, ताकि आर्थिक समस्याओं के कारण परिवार को दिक्कत न हो।

Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। करमा बिरहोर टोला के 20 वर्षीय अंजली बिरहोरीन पति बबलू बिरहोर का संथागत प्रसव इटखोरी समुदायीय स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। इस दौरान सविता बिरहोरीन ने एक पुत्र को जन्म दिया है। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित जयसवाल के निर्देश पर एएनएम सीमा रूबी ने बच्चे के लिए बेबी किट भेंट किया है । एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं रहने के कारण चिकित्सा प्रभारी ने अपने ही वाहन से उसके घर भिजवा दिया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने कहा कि बेबी किट से ज़रूरतमंद परिवारों के लिए राहत मिलती है।
बेबी किट में बच्चों के लिए मसाज ऑयल, उसके गर्म कपड़े, बच्चों की बेड, पाउडर, मच्छरदानी समेत कई जरूरी सामान हैं। बिरहोर परिवार अपने नवजात के लिए जन्म के समय कपड़े या जरूरी सामान आर्थिक परेशानी की वजह से नहीं खरीद पाते हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।


