अपनी मांगो को लेकर भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन
हंटरगंज में भारत की माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें किसानों, महिलाओं, भूमिहीनों और मजदूरों के अधिकारों के लिए कई मांगें उठाई गईं। प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशासनिक सुधारों के लिए आवेदन दिया।

हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में भारत की माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री राजकुमार यादव और संचालन जिला किस काउंसिल रामदेव सिंह ने किया। वहीं धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, केंद्रीय कमेटी के विक्रम सेन शामिल हुए। धरना प्रदर्शन की शुरुआत सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पानी टंकी से रैली निकाल कर की गई। जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप पहुचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान किसानों, महिलाओं, भूमिहीनों छात्रों एवं मजदूरों के अधिकार से जुड़े कई मांग किये गए।
वहीं मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त के नाम एक आवेदन दिया गया। जिसमें जनता बुनियादी समस्याओं को दूर करने, प्रशासनिक उदासीनता के कारण बततर हो रहे हालात में सुधार लाने, जंगली जानवरों से नुकसान हो रहे किसानों के फसल का उचित मुआवजा देने, भूमिहीन गरीबों को वर्षों पहले दी गई जमीन का दाखिल खारिज कर रशीद निर्गत करने सहित अन्य कई मांग शामिल था। धरना प्रदर्शन में राजेश दास, असीम सरकार, कुलेश्वर भुइया, लोहड़ी यादव, असगर अली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


