Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsCommunist Party Meeting in Simaria Plans for 2025 Centenary Celebration and Organizational Expansion
रांची में आयोजित शताब्दी समारोह में चतरा से 500 कॉमरेड लेंगे भाग

रांची में आयोजित शताब्दी समारोह में चतरा से 500 कॉमरेड लेंगे भाग

संक्षेप:

सिमरिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में 2025 में शताब्दी समारोह मनाने की योजना बनाई गई। इसमें 500 साथी राँची में भाग लेंगे। बैठक में संगठन विस्तार के लिए 20 नए ब्रांच कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। सभी ब्रांच को एक कुंटल धान अंचल कमेटी में जमा करना है।

Dec 01, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद सिमरिया की बैठक कार्यालय में कॉमरेड राम सागर सिंह कि अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड अर्जुन कुमार एवं चतरा जिला मंत्री कॉमरेड गयानाथ पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। शहिद कॉमरेड साथियों के याद में शोक सभा किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 2025 शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 21 दिसम्बर 2025 को राँची में शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जाना है । जिसमें चतरा जिला से 500 साथी भाग लेने राँची जाऐंगे। संगठन विस्तार को लेकर अंचल सचिव ने यह तय किया गया की आने वाले 3 महीना में सिमरिया अंचल में 20 नये ब्रांच कमेटी का गठन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोष संग्रह को लेकर यह तय किया गया कि सिमरिया अंचल के हरेक ब्रांच एक (01) कुंटल धान अंचल कमेटी में जमा करना है। ब्रांच कमेटी के सभी साथी के घर से समूह में 10 किलो धान उगाही करनी है। ब्रांच कमेटी दुंदुवा के एक साथी आदित्य भुईयाँ के जमीन की समस्या को लेकर कामरेड विष्णु प्रसाद जी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कामरेड विष्णु प्रसाद एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट अंचल कमेटी में जमा करेंगे तत्पश्चात अग्रेतर करवाई किया जाएगा। बैठक में सिमरिया अंचल मंत्री जवाहर विश्वकर्मा, मोती दाँगी, दशरथ ठाकुर, विष्णु प्रसाद रामसागर सिंह, तपेश्वर यादव, आदित्य भुईयाँ, भुनेश्वर उरांव, रामदुलार महतो, गेंदों राणा, शहाबुद्दीन अंसारी, गोविंद महतो, रामस्वरूप रजक एवं पत्थलगड़ा के संजय रजक, समीम अंसारी उपस्थित थे।