हाईवा के चपेट में आने से मवेशी की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
टंडवा में कोल हाइवा के आतंक से दो राहगीरों की मौत के बाद एक अनबोल मवेशी की भी मौत हो गई। मवेशी मालिक को 90 हजार मुआवजा मिलने के बाद ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू हुई। यह घटना सीआरपीएफ कैंप के पास हुई थी, जिससे टंडवा पिपरवार रोड बारह घंटे तक ठप रहा।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। कोल हाइवा का आतंक सिर चढ़ कर टंडवा में नाच रहा है। बुधवार की सुबह दो राहगीरों की मौत की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी एक अनबोल मवेशी की मौत शुक्रवार की सुबह हो गयी। जबकि दो अन्य मवेशी घायल हैं। यह मवेशी टंडवा के ईश्वर यादव का था। इस घटना के बाद बारह घंटे तक टंडवा पिपरवार रोड में कोल ट्रांसपोर्टिग ठप रहा। इधर कांग्रेस नेता सुभाष दास के पहल पर ट्रांसपोर्टरो ने मवेशी मालिक को 90 हजार मुआवजा देने के बाद शाम छह बजे से कोल ट्रांसपोर्टिग आरंभ हुआ। यह हादशा सुबह छह बजे फोर लेन में सीआरपीएफ कैंप के पास हुई थी।
ये भी पढ़ें:घटना के बाद जोरी में भी नो एंट्री लागू
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


