
छठ पर घर आए कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
सिमरिया थाना के तपसा निवासी कोयला कारोबारी मुकेश गिरि को हथियार बंद उग्रवादियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुकेश छठ में अपने गांव आये थे। सुबह अर्घ्य देने के बाद पंडित जी से आशीर्वाद...
सिमरिया थाना के तपसा निवासी कोयला कारोबारी मुकेश गिरि को हथियार बंद उग्रवादियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुकेश छठ में अपने गांव आये थे। सुबह अर्घ्य देने के बाद पंडित जी से आशीर्वाद लेने के लिए झुका था। इस बीच दो बाइक से आये चार हथियार बंद उग्रवादियों ने तीन गोली मार कर चलते बने। ग्रामीणों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सिमरिया लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हालांकि, रास्ते मे ही उनकी मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने के बाद सिमरिया एसडीपीओ वचन देव कुजुर, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, पथलगडा थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा और शिला पिकेट प्रभारी रंजीत कुमार मंडल पुलिस बल और सीआरपीएफ के साथ छापामारी कर रहे हैं।


लेखक के बारे में
Dinesh Rathourलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




