भद्रकाली मंदिर परिसर में महाभंडारे के साथ अष्टलक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न
इटखोरी के माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का समापन हवन और महाभंडारे के साथ हुआ। यह यज्ञ बनारस के चक्रपाणि महाराज द्वारा किया गया, जो 1983 से यहां आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भंडारे का कार्यक्रम बुंदेल समाज के युवाओं ने किया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इटखोरी, प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का समापन हवन व महाभंडारे की साथ हो गया। ज्ञात हो कि यज्ञ यज्ञाचार्य के रूप में बनारस के चक्रपाणि महाराज जी के द्वारा किया गया। 1983 से आयोजित महायज्ञ में कई वर्षों से चक्रपाणि जी महाराज के द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ का पूरा संचालन कीर्तन मंडली के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भंडारे का कार्यक्रम बुंदेल समाज के युवाओं के द्वारा किया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


