एनटीपीसी में सीआईएसएफ का अग्निशमन जागरुकता सप्ताह का आगाज

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

टंडवा स्थित एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना में सीआईएसएफ ने अग्निशमन जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार त्रिपाठी ने अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया। यह सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एनटीपीसी में सीआईएसएफ का अग्निशमन जागरुकता सप्ताह का आगाज

टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा स्थित एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा मंगलवार को अग्निशमन जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी मौजूद थे। समारोह में उप कमांडेंट सनुज कुमार, उप कमांडेंट रमेश सिंह, निरीक्षक (अग्नि) राजेश दुबे एवं निरीक्षक (कार्य) उज्ज्वल रंजन ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जो अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद हुए वीर कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखी गई थी।

समारोह में अग्नि सुरक्षा से संबंधित जागरुकता पुस्तिका का विमोचन किया गया, जिसमें आग से बचाव और आपात स्थिति में अपनाई जानेवाली सावधानियों की जानकारी दी गई है। उप कमांडेंट रमेश सिंह ने बताया कि यह जागरुकता सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान संयंत्र कर्मियों, स्कूली बच्चों, ग्रामीण महिलाओं और आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनटीपीसी के मुख्य अतिथि आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केवल जागरुकता और सतर्कता के माध्यम से ही आपात परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सीआईएसएफ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन परियोजना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना के जीएम (ओ एंड एम) राजीव कुमार सिन्हा, एजीएम (एचआर) नीरज कुमार राय आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।