Christmas Celebrations in Chatra Joyous Events and Spiritual Gatherings प्रभु यीशु के अवतार लेते ही पूरा चर्च हैप्पी क्रिसमस से गूंज उठा, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChristmas Celebrations in Chatra Joyous Events and Spiritual Gatherings

प्रभु यीशु के अवतार लेते ही पूरा चर्च हैप्पी क्रिसमस से गूंज उठा

चतरा में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संत टेरेसा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। चर्च में रात 11 बजे अराधना और बाईबील का पाठ किया गया। लोगों ने प्रभू यीशु के संदेशों को सुना और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराThu, 26 Dec 2024 02:21 AM
share Share
Follow Us on
प्रभु यीशु के अवतार लेते ही पूरा चर्च हैप्पी  क्रिसमस से गूंज उठा

चतरा, प्रतिनिधि। जिले में धूमधाम के साथ क्रिसमस पर्व को मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित संत टेरेसा चर्च में चरनी को खूब आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान टेरेसा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के बाद रात 11 बजे अराधना व बाईबील का पाठ किया गया। 12 बजते ही प्रभू यीशु ने अवतार लिया इसके बाद पूरा चर्च हैप्पी क्रिसमस से गुंज उठा। मसीही समुदाय के लोगों ने बारी-बारी से चरनी को आशिष किया। इसके बाद मनन चिन्तन व प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाया गया। चर्च के फादर नोबोर कूजुर ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर सुनाया, साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रभू यीशु का जन्म दूसरे के भलाई के लिये हुआ है। प्रभू यीशु के जन्म विश्व कल्याण के लिये हुआ है। उनमें मनुष्य के साथ-साथ ईश्वर का भी स्वभाव था। उन्होंने मनुष्य के रूप में दुख तकलीफ सहा और ईश्वर के रूप में प्रेम भाईचारगी, न्याय शांति का संदेश दिया। फादर ने प्रेम भाईरचारगी, शांति, न्याय के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न प्रखंडों से भी लोग आये थे। इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या काफि थी। 25 दिसम्बर की सुबह चर्च में शहरवासियों की भी काफि भीड़ भाड़ रही। लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए झुमते रहे। पूरा चर्च खचाखच भरा हुआ था। इस मौके पर हजारीबाग के फादर तेलेस्फोर बाड़ा भी उपस्थित थे।

उत्साह और उमंग के साथ मना क्रिसमस का त्योहार

प्रखंड मुख्यालय के हर्षनाथपुर प्रोजेक्ट क्राइस्ट इंडिया प्राथर्ना भवन चर्च में बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च का प्रार्थना सभा और चरनी बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। चरनी में प्रभु यीशु ने मंगलवार की मध्यरात्रि में जन्म लिया। उनके अनुयायियों ने प्राथर्ना सभा पर जमे हुए थे और उनके जीवन चरित्र पर बाइबल के माध्यम से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इस दौरान नृत्य संगीत का भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों और यीशु मसीह के अनुयायियों ने जमकर नाचा। विशेष प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस गैदरिंग का भी आयोजन किया गया। क्रिसमस गैदरींग में भी काफी लोग शामिल हुए। फादर रेव्य इम्मानुएल पॉल झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कोडिनेटर पीसीआई ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी। प्रभू यीशू के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मानव को सृष्टि समझा और वह मानव को परमेश्वर का धरोहर बताया। उन्होंने परमेश्वर के कार्य में तन, मन और धन के साथ सहयोग करने और एक ही परिवार होने की अपील की। यीशु मसीह मानव जीवन की रक्षा के लिए अपने जान की आहुति दी। यीशु मसीह के शिक्षा के अनुसार धर्म की निर्माण नहीं, बल्कि मानव के सम्पूर्ण ह्रदय से प्रेम कर पाप का क्षमा स्वर्ग रास्ता का निर्माण किया, ताकि सभी स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ राज्य करें. उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मानव के साथ दमन, शोषण, दवा और अत्याचार होता है तो यीशु कहते हैं मेरे साथ किया जाएगा। प्रभु इस दुनियां में आकर शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जांगी पंचायत की पूर्व मुखिया सारो देवी, दानिएल मिंज, रूपा मिंज, बबीता मसीह, कदरथन कुमार, डैविड पॉल, बबलू भोगता, राजू भोगता के अलावा कार्यक्रम में मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।