Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhatra Police Unravels Shocking Kidnapping and Murder Case Involving Wife and Lover
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को किया था हत्या, कंकाल हुआ बरामद

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को किया था हत्या, कंकाल हुआ बरामद

संक्षेप:

चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज अपहरण और हत्या का मामला उजागर किया है। संजू भारती की पत्नी रीता कुमारी और उसके प्रेमी अरविंद भारती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहृत संजू का कंकाल बरामद किया और मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Dec 01, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के आसनाडाहा गांव में हुए एक सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में संजू भारती की पत्नी रीता कुमारी और उसके प्रेमी अरविंद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संजू को रास्ते से हटाने का षडयंत्र उसकी पत्नी रीता कुमारी ने रची थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू की, और सबसे पहले पत्नी रीता कुमारी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त रिशु कुमार को मुगलसराय स्टेशन से गिरफ्तार किया। रिशु कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने संघरी घाटी चतरा से अपहृत संजू भारती का शव कंकाल के रूप में बरामद किया। रिशु ने हत्या में उपयोग किया गया स्कॉर्पियो वाहन जेएच02एवाई 6135 को भी बरामद किया। रीता कुमारी और रिशु कुमार को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि रीता और उसके प्रेमी अरविंद भारती ने मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया है, जबकि मुख्य प्रेमी अरविंद भारती और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी जारी है।