रंगदारी मांग रहा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

चतरा पुलिस ने जितेंद्र ठाकुर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगने वाले रोहित उरांव को गिरफ्तार किया। रोहित ने जान से मारने की धमकी दी थी। मामला 12 अप्रैल को टंडवा थाना में दर्ज हुआ था। एसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में छापेमारी की गई और रोहित को पिपरवार क्षेत्र से पकड़ा गया।

रंगदारी मांग रहा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चतरा, संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर से लगातार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगने वाला रोहित उरांव को चतरा पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया है। रोहित उरांव उर्फ अभिषेक पिपरवार थाना क्षेत्र के झुलनडीहा गांव का रहने वाला है। वह जितेंद्र ठाकुर से रंगदारी की मांग कर रहा था, नहीं देने पर जान से कारने की धमकी दी जा रही थी। इस मामले में 12 अप्रैल को टंडवा थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसपी अनिमेष नैथानी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई।

टीम ने उसे पिपरवार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रोहित पर जिले के विभिन्न थानों में 12 से अधिक मामलों में वांछित है। इसके पास से वनप्लस कंपनी का एक मोबाइल, रियलमी कंपनी का एक मोबाइल, स्विफ्ट डिजायर कार सहित कई सामान बरामद किये गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।