6 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
6 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस 6 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस 6 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस 6 वार्

चतरा, संवाददाता। नगर परिषद चुनाव में नामांकन के बाद शुक्रवार यानि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि घोषित थी। लेकिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसतरह अब नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमायेंगे। जबकि वार्ड पर्षद उम्मीदवार के लिये 90 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र घोषित पाया गया था। शुक्रवार को इसमें से 6 वार्ड पर्षद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसमें वार्ड संख्या 3 से मो0 शमीम अख्तर, वार्ड 8 से हीरामन साव, वार्ड 14 से रोकसार प्रवीण और अनाीशा खातून, वार्ड 19 से अब्दुल गफ्फार और वार्ड 20 से इशरत खातून शामिल है।
मालुम हो कि चतरा नगरपालिका क्षेत्र में एक नगरपालिका अध्यक्ष का पद है। जिसके विरूद्ध 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। वहीं चतरा नगरपालिका क्षेत्र में 22 वार्ड आते हैं। इस 22 वार्ड के विरूद्ध 84 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। यहां नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर संपन्न कराया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष तथा 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्य के सुचारु संचालन हेतु 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित थी। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रात: 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक, डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन संबंधी दस्तावेज आदि में से किसी एक के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


