नगर परिषद चुनाव में 22 में से 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Mar 01, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा नगर परिषद के चुनाव में 22 प्रत्याशियों में से 20 की जमानत जब्त हो गई। अताउर्रहमान ने 6111 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। केवल अमन कुमार यादव ने 4619 वोट पाकर अपनी जमानत बचाई। वार्ड पार्षद चुनाव में भी कड़ा मुकाबला हुआ, पूनम कुमारी और सुशील कुमार ने छोटे अंतर से जीत हासिल की।

 नगर परिषद चुनाव में 22 में से 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

चतरा प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने चौंकाने वाला फैसला दिया है। कुल 22 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। अताउर्रहमान उर्फ बाबू खान ने 6111 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। विद्या सागर आर्य को 1355 वोट, इंजीनियर बशीर निजामुद्दीन को 455 वोट तथा अभिषेक निषाद को 428 वोट ही मिले। जमानत बचाने के लिए न्यूनतम 4,151 वोट की आवश्यकता थी। केवल अमन कुमार यादव ही 4619 मत पाकर अपनी जमानत बचा सके। जबकि शेष सभी 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 24,906 वोट पड़े थे, जिसमें 1675 मत रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार 23,231 वैध मतों की गणना हुई। वार्ड पार्षद चुनाव में भी कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वार्ड सात से पूनम कुमारी ने सर्वाधिक 460 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 16 में सुशील कुमार मात्र एक वोट से विजयी हुए। वार्ड 11 से वेदवती जायसवाल और वार्ड 13 से माया देवी निर्विरोध चुनी गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।