नगर परिषद चुनाव- मतगणना की सारी तैयारियां पूरी, परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें

Feb 26, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

नगर परिषद चुनाव- मतगणना की सारी तैयारियां पूरी, परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनेंनगर परिषद चुनाव- मतगणना की सारी तैयारियां पूरी, परिणाम को लेकर

नगर परिषद चुनाव- मतगणना की सारी तैयारियां पूरी, परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतगणना कार्य निर्धारित समय 8 बजे से चतरा कॉलेज मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं, जहां प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त लगभग 25 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी परिस्थिति में कार्य प्रभावित न हो। चतरा कॉलेज में बनाये गये मतगणना स्थल को तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है।

प्रवेश द्वार पर सघन जांच, अंदर सीसीटीवी निगरानी और परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। मतगणना कर्मियों को निर्धारित पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिये दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार हर राउंड के बाद परिणामों का मिलान किया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाय। उम्मीदवारों और उनके अधिकृत अभिकत्र्ताओं के लिये अलग से बैठने की व्यवस्था की गयी है। मतगणना केंद्र के आस-पास धारा 144 के तहत निषधाज्ञा लागू रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। मतगणना कार्य में 250 कर्मियों को लगाया गया है। चुनाव परिणाम का दिन नजदीक आते ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मतदान समाप्त होने के बाद अब तक चल रहे जीत-हार के कयासों का दौर थमने लगा है, और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। चुनाव में किसने कितना सहयोग किया और किसने भीतरघात, इसका आकलन खुबह हो रहा है। कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ लगातार बैठकें कर रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।