चतरा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते तीन पदक, एक गोल्ड दो सिल्वर

Dec 30, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

27 से 29 दिसंबर 2025 को बोकारो सिटी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चतरा जिले के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। रितिका कुमारी ने स्वर्ण, जबकि डोली और प्रियांशी कुमारी ने रजत पदक जीते। इस उपलब्धि पर चतरा जिला के खेल अधिकारियों और संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

चतरा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते तीन पदक, एक गोल्ड दो सिल्वर

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 27 से 29 दिसंबर 2025 तक गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो सिटी में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रथम दीशोम गुरु शिबू सोरेन ओपन महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चतरा जिला के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें तीन पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक रितिका कुमारी, रजत पदक पर डोली और प्रियांशी कुमारी ने सपल्ता हासिल की है। खिलाड़ियों ने चतरा जिला के साथ झारखंड राज्य का भी नाम रोशन किया। चतरा जिला के इस उपलब्धि पर चतरा जिला के खेल पदाधिकारी कैलाश राम, चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति, अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सचिव उमेश कुमार संयुक्त सचिव सुजीत कुमार संयुक्त सचिव रामप्रकाश कोषाध्यक्ष शंभू कुमार कोच रितेश कुमार मैनेजर विक्की कुमार दास, सदस्य राखी कुमारी, विशाल प्रजापति, प्रत्यूष कुमार, अवध किशोर राणा, पूनम कुमारी, बिहारी कुमार भारती, राहुल कुमार चतरा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी संघ के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।