
डीसी ने बैठक कर सीएसआर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
डीसी ने बैठक कर सीएसआर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कीडीसी ने बैठक कर सीएसआर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कीडीसी ने बैठक कर सीएसआर योजनाओं की विस्तृत समीक
चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीसी कीर्तिश्री की अध्यक्षता में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने निगम प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। उपायुक्त ने विशेष रूप से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण, ईटखोरी प्रखंड के 28 आदिम जनजातीय परिवारों के आवासों की मरम्मति, जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना, तथा लेयर बर्ड फार्मिंग परियोजना जैसे कार्यों के शीघ्र प्रस्ताव स्वीकृत कर उन्हें क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग समाज के कमजोर तबकों के हित में और जिले के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने निगमों के महाप्रबंधकों से अपेक्षा किया कि वे समयबद्ध योजना स्वीकृति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक जनसमुदाय को इसका लाभ मिल सके। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के प्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, महाप्रबंधक एनटीपीसी, महाप्रबंधक सीसीएल, सीसीएल आम्रपाली, सीसीएल पिपरवार, सीसीएल पूर्णाडीह के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र चतरा, जिला खनन शाखा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएसआर कार्यपालक अभियंता, पेयजल, तथा जिला परिषद चतरा के अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


