
राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देशराजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देशराजस्व
चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित राजस्व कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सरकारी भूमि का नामांतरण, जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन,ाफअ/ठडउ से जुड़े प्रस्ताव, छूटे हुए प्लॉटों की ठॅऊफर पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, मोटेशन तथा भारत माला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।
उन्होंने पोर्टल आधारित कार्यों में अद्यतन प्रविष्टि एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रस्तावित समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा, सोलर पार्क सहित अन्य विकास परियोजनाओं हेतु चिन्हित भूमि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन परियोजनाओं से जुड़े भूमि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




