चतरा में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को राहत

Apr 07, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

जंग की तपिश- चतरा में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को राहतजंग की तपिश- चतरा में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को राहतजंग की तपिश- चतरा में गैस आप

चतरा में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को राहत

चतरा प्रतिनिधि चतरा जिले में घरेलू गैस आपूर्ति की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। जहां एक ओर कई जिलों में गैस सिलेंडर को लेकर बैकलॉग और देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं चतरा में ऐसी कोई समस्या देखने को नहीं मिल रही है।जानकारी के अनुसार, यहां उपभोक्ताओं को बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर ही गैस सिलेंडर मिल जा रहा है। कई मामलों में उपभोक्ताओं को उसी दिन (सेम डे) भी सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जा रहा है। हालांकि अन्य जिलों में हजारों सिलेंडरों का बैकलॉग बताया जा रहा है, लेकिन चतरा में एक भी लंबित डिलीवरी नहीं है।होम

डिलीवरी को लेकर भी स्थिति संतोषजनक है। जहां कुछ जगहों पर एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी नहीं किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं चतरा में यह सुविधा सुचारु रूप से जारी है।भारत गैस एजेंसी के संचालक पप्पू कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से 7 दिनों का समय निर्धारित है, लेकिन चतरा में 2 से 3 दिनों के भीतर ही डिलीवरी कर दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल एजेंसी में करीब 50 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।