Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhatra District Anti-Drug Campaign Meeting Highlights Urgency for Youth Awareness
समाजिक चेतना मंच ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

समाजिक चेतना मंच ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

संक्षेप:

चतरा जिले के कुंदरी ग्राम में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भीम भुईयां ने की। चर्चा में नशीले पदार्थों से युवाओं के भविष्य पर खतरे और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर जोर दिया...

Sep 21, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा विधि संवाददाता। शनिवार को सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से चतरा जिले के चतरा प्रखंड के सीमा पंचायत अन्तर्गत ग्राम कुंदरी में नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भीम भुईयां ने की। बैठक में चर्चा की गई कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज की युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर की आदत की वजह से आत्महत्या तक कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नशे के आदत के कारण कितने घर बर्बाद हुए हैं कितने लोग गरीबी के दलदल में हैं। महिलाओं की जिम्मेवारी ज्यादा है। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती हैं। इस बैठक में दिनेशर भुईयां, भेखलाल मुंडा, ओमप्रकाश वर्मा, कामेश्वर गंझू, अशोक बिरहोर सहित गांव के कई महिला पुरुष भाग लिए।