चतरा उपायुक्त बने फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सर्वे में चतरा उपायुक्त रवि आनंद को उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें जामताड़ा जिले में किए गए जनहित आधारित कार्यों और प्रभावी नेतृत्व के लिए मिली है। उनका कार्य प्रशासनिक दक्षता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित है।

चतरा संवाददाता। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सर्वे में वर्तमान में चतरा उपायुक्त रवि आनंद को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें पूर्व में जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। डीसी रवि आनंद ने जामताड़ा में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, प्रशासनिक समन्वय एवं आमजनों से संवाद स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए थे।
वर्तमान में चतरा जिले में भी उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। मालूम हो कि फेम इंडिया एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मीडिया एवं सर्वे संस्था है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मूल्यांकन कर विशेष सर्वे एवं रैंकिंग जारी करती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


