राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान आयोजित

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान आयोजितराष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान आयोजितराष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान आयोजित

चतरा संवाददाता चतरा कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज एवं युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, इससे दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आवश्यक है। डॉ. हेमंत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा जागरूकता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।