रमजान और होली पर्व एक साथ

Mar 03, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टास्क खबर - रमजान और होली पर्व एक साथ टास्क खबर - रमजान और होली पर्व एक साथ टास्क खबर - रमजान और होली पर्व एक साथ टास्क खबर - रमजान और होली पर्व एक सा

 रमजान और होली पर्व एक साथ

चतरा, संवाददाता। रमजान और होली एक साथ होने के कारण जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की छुट्टी रद्द कर दी है। जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दे रहे हैं कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिले की डीसी कीर्तिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल जिलेवासियों से लगातार पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान कर रहे हैं। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर सभी लोगों से सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी भी तरह का संशय हो तो पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों की जानकारी दें। होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रंगों का पर्व होली तीन मार्च की सुबह 4:50 बजे होलिका दहन के साथ होगा, जबकि चा मार्च को होली मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार शांतिपूर्ण मनाएं। होली के दिन शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अभिभावक बच्चों पर नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। होली खेलने में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और कीचड़ तथा सिंथेटिक रंगों से बचें। जिले में 24 घंटे खुलनेवाले अस्पताल और इमरजेंसी नंबर होली के अवसर पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के प्रमुख अस्पताल 24 घंटे इमरजेंसी सेवा में उपलब्ध रहेंगे। चतरा का मुख्य सदर अस्पताल सभी के लिए जीवन तरंगिनी 6203997884, 6203987910 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया और हंटरगंज अस्पताल खुले रहेंगे। गंभीर स्थिति में एंबुलेंस सेवा के लिए 108 पर कॉल कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी कैंसिल कर दी है। सदर अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। अस्पताल में सभी व्यवस्था पहले से की जा चुकी है। विशेष परिस्थिति में घायलों के इलाज के लिए हर सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध है। अग्निशमन सेवा रहेगी अलर्ट, आपात नंबर जारी आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग सतर्क है। जिला अग्निशमन कार्यालय का इमरजेंसी नंबर 9304953435 जारी किया गया है। अग्निशमन पदाधिकारी बुधनाथ उरांव ने कहा कि होलिका दहन के समय सूखी लकड़ियों का उपयोग करें। विभाग की तीनों गाड़ियां 24 घंटे तैयार हैं। पुलिस ने जारी किए सुरक्षा और इमरजेंसी नंबर शहर के हर चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। विशेष रूप से मस्जिदों और मंदिरों के आसपास तीन मार्च की सुबह से ही जवान तैनात रहेंगे। चतरा सदर थाना को इस नंबर पर 9572004074 सूचना दें। वहीं आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, छेड़खानी या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होली में हुड़दंग से बचें, सुरक्षित ढंग से खेलें रंग होली को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। जबरन रंग नहीं लगाएं और महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें। केमिकलयुक्त रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। पानी की बर्बादी से बचें और नशे से दूर रहें। सौहार्द और संयम ही सच्ची होली की पहचान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।