
छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर जारी
छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर जारी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर जारी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर जारी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्त
चतरा प्रतिनिधि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले में प्रशासन ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर शुक्रवार से ही घाटों की रौनक बढ़ गई है। जिले के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। महापर्व के दौरान महिलाओं व्रतियों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इन चेंजिंग रूम के बाहर प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की भी पर्याप्त सुविधा की गई है।

वहीं, घाटों के आसपास दूध और प्रसाद सामग्री के वितरण की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने घाटों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की है। प्रत्येक घाट को एक विशेष रस्सी की मदद से घेराबंदी की गई है ताकि कोई भी श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी में न जाए। इसके साथ ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हर घाट पर गोताखोरों की टीम तैनात की गई है।नगर परिषद की ओर से पूरे शहर के प्रमुख मार्गों और घाटों तक जाने वाले रास्तों की सफाई और मरम्मत भी कराई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे श्रद्धा और नियमों के साथ पर्व मनाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। छठ पूजा के दौरान जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




