Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhath Festival Preparations in Chatra Officials Inspect Ghats for Safety and Cleanliness
डीसी और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

डीसी और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

संक्षेप:

चतरा में छठ महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त और एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के...

Mon, 27 Oct 2025 08:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। उपायुक्त कीर्तिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल रविवार को चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इन वरीय पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी अनिल कुमार और थाना प्रभारी साथ थे। इस दौरान कठौतिया तालाब, छठ तालाब सहित हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, पानी में बैरिकेटिंग एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उपायुक्त ने कहा कि 27 अक्टूबर को प्रथम अघ्र्य तथा 28 अक्टूबर को द्वितीय अघ्र्य का आयोजन होगा। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से घाटों की निरंतर सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा भीड़-नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया।