
उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
चतरा में चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ मंगलवार को समर्पण और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने घाटों पर भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित किया और गंगा महाआरती का...
चतरा, संवाददाता। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ मंगलवार को अहले सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ पूर्ण श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया. अहले सुबह से ही छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घाटों पर "छठ मइया के गीतों" की गूंज और "जय सूर्य देव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. जिला मुख्यालय के मुख्य घाट छठ तालाब, पुरैनिया तालाब, हेरुवा नदी, कठौतिया तालाब सहित विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और तय मुहूर्त में भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित किया. तालाब में खड़े होकर सूर्यदेव से संतान, परिवार और समाज की मंगल कामना करते व्रतियों की आस्था देखते ही बन रही थी. इस दौरान छठ घाट में गंगा महाआरती का भी भव्य आयोजन किया गया था. जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यह आयोजन दीपक कुमार वर्मा एवम छठ तालाब समिति के सदस्यों द्वारा कराया गया था. इस गंगा आरती में पूर्व मंत्री सत्याननद भोक्ता एवं अन्य लोग भी शामिल हुए।

घाटों पर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही. मौके पर एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार समेत दंडाधिकारी और पुलिस बल लगातार गश्त करते नजर आए. पूजा समिति सहित अन्य पूजा समितियों के सदस्य दिन-रात घाट की तैयारी और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का काँस्यकार संघ, जागृति क्लब, स्वर्णाकार संघ सहित अन्य समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच साड़ी चुंदरी तो कोई दूध फल पान, प्रसाद और पेयजल का वितरण किया गया। छठ घाटों पर नगर परिषद और लाइट ऐसोसिएशन ने सफाई व्यवस्था बिजली की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और ध्वनि प्रसारण प्रणाली की बेहतर व्यवस्था की गई थी. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई. पूरे आयोजन के दौरान समाजसेवियों और युवाओं की टीम भी सक्रिय रही उन्होंने घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता की, और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया. इस सफल आयोजन में छठ तलाब पूजा समिति की टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा टुन्नू केशरी, भोला वर्मा चिंटू केशरी, टुनटुन वर्मा, राजन वर्मा, नीतीश कुमार, अजय केशरी ने पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पर्व को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


