Chatra News: चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसा
Chatra News: चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसाचतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसाचतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से,

Chatra News: चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसा चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसा
सांसद ने रोशन को आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा
पत्थलगड्डा प्रतिनिधि
बाल वैज्ञानिक रोशन की पहचान
प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक पत्थलगड्डा के समीप एसबीआई बैंक शाखा के पास निवास कर रहे दसवीं कक्षा के होनहार छात्र एवं अपनी नई खोजों से पहचान बना चुके बाल वैज्ञानिक रोशन प्रसाद कुशवाहा के प्रतिभा की गूंज अब शासन-प्रशासन तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रोशन कुमार से मुलाकात कर उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की साथ ही उसे कॉपी कलम देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने रोशन को न केवल आर्थिक मदद बल्कि उनकी आगे की उच्च शिक्षा में सहयोग करने का बड़ा वादा भी किया है। मुलाकात के दौरान रोशन ने अपने बनाए विज्ञान मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स सांसद के समक्ष प्रदर्शित किए। रौशन के विचारों व उनकी वैज्ञानिक सोच से प्रभावित होकर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि रोशन जैसे बाल वैज्ञानिक हमारे देश एवं समाज की वास्तविक पूंजी हैं। ज्ञात हो की रोशन पल्स टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा के दसवीं कक्षा का छात्र है बचपन में ही उसके पिता दिनेश्वर महतो की मृत्यु हो गई थी। उसने आर्थिक तंगी के बावजूद बहुत ही कम संसाधनों के बीच उसने अपने वैज्ञानिक सोच से ट्रक, ट्रेक्टर, कूलर जैसे कई उपकरण बनाए हैं। रोशन का इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विषय पर मॉडल प्रस्तुत करने पर इनका चयन 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 के लिए हुआ है। रोशन ने बताया कि आगे वह इंजीनियर बनना चाहता है। अपने सांसद से मिले आश्वासन व प्रोत्साहन के बाद बाल वैज्ञानिक रोशन एवं उनकी मां सबिता देवी बेहद खुश हैं। रोशन ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। अब वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने वैज्ञानिक शोध व पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। मौके पर प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी भाजपा कार्यकर्ता मधुचंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विशेष जनसभा का आयोजन
फोटो28 अगस्त चतरा 6- बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के चयनित रोशन को सम्मानित करते चतरा सांसद कालीचरण सिंह


