चार दिनों से चतरा में नहीं आया भारत गैस सिलेंडर, लोग परेशान
चतरा में पिछले चार दिनों से भारत गैस का गैस सिलेंडर नहीं आ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। लगभग 24000 उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति बंद हो गई है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

चतरा, संवाददाता। पिछले चार दिनों से चतरा में भारत गैस का गैस सिलेंडर नहीं आने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक गैस आना बंद होने के कारण भारत गैस के उपभोगताओं में भारी नाराजगी है। क्योंकि पिछले चार दिनों से सिलेंडर लेकर कुल्लू मोड़ स्थित भारत गैस गोदाम पहुंच रहे हैं, घंटों इंतेजार के बाद वापस चले आ रहे हैं। इससे लोग भारी आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि चतरा में लगभग 24000 के आस-पास भारत गैस के उपभोगता हैं। हर एक दिन के बाद एक ट्रक में 365 गैस सिलेंडर आता था।
ऐसे में गैस की किल्लत नहीं हो पाती थी। लेकिन पिछले चार दिनों से गैस नहीं आने के कारण उपभोगता परेशान हो गये हैं। अधिवक्ता प्रभू कुमार यादव पिछले चार दिनों से हर दिन गैस गोदाम का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन गैस नहीं रहने के कारण उन्हें गैस नहीं मिल रहा है। भारत गैस एजेंसी के द्वारा बताया गया कि अभी एक दो दिन और गैस नहीं आयेगा। क्योंकि जहां भारत गैस का रिफिलींग होता है वहां भी गैस नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


