संघरी गांव में 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन वितरण, जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन ने संघरी गांव में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। प्रत्येक परिवार को 8 पैकेट 5 किलो, 5 पैकेट 1 किलो, दाल, चावल और मैगी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का रोपण भी किया गया। संस्थान ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

चतरा प्रतिनिधि। शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को संघरी गांव में सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संस्था की ओर से 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक परिवार को 5 किलो के 8 पैकेट, 1 किलो के 5 पैकेट, 26 पैकेट दाल, खुला चावल एवं 176 पैकेट मैगी प्रदान किए गए। लाभुकों में दिव्यांग, विधवा महिलाएं, बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे शामिल थे, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को अतिरिक्त मैगी देकर प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15-20 फलदार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, अंधविश्वास उन्मूलन और शिक्षा के महत्व पर ग्रामीणों को जागरूक किया। संस्था के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग ने कहा कि फाउंडेशन लगातार जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है और आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में सचिव मनीष कुमार, मो. मोबारक, प्रशांत प्रभाकर, वैद्यनाथ पासवान, प्रियदर्शी कुमार, रमेश, मोहन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


