Chatra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को खुब सजाया गया
Chatra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को खुब सजाया गयाश्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को खुब सजाया गयाश्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को खुब

Chatra News: चतरा संवाददाता शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। कान्हा के जन्म के पूर्व दिवस से ही श्रद्धालु उत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक साज-सज्जा की गई है। जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों का रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजाया गया है। मंदिर परिसरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाने की भी तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार की मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज के बीच विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के झुमड़ा मुहल्ला सहित कई स्थानों पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऊंचाई पर मटकी बांधने और उसे फोड़ने की तैयारियां की जा रही हैं। मटका फोड़ कार्यक्रम में युवाओं की टोली हिस्सा लेगी। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल रूप की मूर्तियों, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है。
जन्माष्टमी पर इंदुमती टिबड़ेवाल विद्यालय में सजी राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी
चतरा प्रतिनिधि
दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाटिका खंड के 130 और शिशु मंदिर खंड के 104 समेत कुल 234 नन्हे प्रतिभागियों ने आकर्षक वेशभूषा में हिस्सा लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय सिन्हा की पत्नी गीता सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह की पत्नी संगीता साह, सुषमा साह, सोनल सुमन, पिंकी कुमारी और प्रभारी प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडली में गीता सिन्हा, संगीता साह, सोनल सुमन एवं पिंकी कुमारी शामिल रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।प्रभारी प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीवन के विभिन्न पहलुओं का ज्ञान कराती हैं और उनके चरित्र से बच्चों को अनेक संस्कार व प्रेरणाएं मिलती हैं। कार्यक्रम प्रमुख रविप्रभा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों की मजबूत नींव रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन रविप्रभा और अंजू कुमारी ने किया।


