Chatra News: राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, मटका फोड़ प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप अव्वल
Chatra News: स्थानीय रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय पर

Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। स्थानीय रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम और सुभद्रा के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में आचार्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। आचार्य मनोज कुमार ने श्रीकृष्ण के अवतार, कंस वध, धर्म की स्थापना तथा महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता में उनके योगदान की जानकारी दी। वहीं, आचार्य पंकज कुमार ने बच्चों को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी कथाएं सुनाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।जन्माष्टमी
उत्सव के दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप के भैयाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

