नाई समाज ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एकजूटता पर दिया जोर
टंडवा में नाई समाज द्वारा कर्पूरी भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजय शर्मा ने सामाजिक एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया। समारोह में कई वक्ताओं ने पुरानी कुरीतियों को दूर करने पर बात की। अंत में रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड नाई समाज टंडवा केरेडारी के तत्वाधान में कर्पूरी भवन में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा,संचालन समाज उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर विभिन्न गांव से समारोह में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जन नायक कर्पूरी ठाकुर एवं भूत पूर्व शिक्षक आदित्य ठाकुर के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। मौके पर समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने सामाजिक रूप से एकजुटता एवं शिक्षा,भेद भाव,प्रश्नेवर कार्यों से ऊपर उठक कर आगे बढ़ने पर बल दिए, वहीं कई वक्ताओं ने समाज की पुरानी कुरीतियों बुराई को दूर कर जीवन की ऊंचाइयों तक पहुंचने पर प्रकाश डाला गया।
अंत में रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दिए। इस मौके पर नाई समाज कोषाध्यक्ष बसंत कुमार,वासुदेव ठाकुर, अरविंद ठाकुर,तारा ठाकुर,अवध ठाकुर,राजेश ठाकुर,बिहारी ठाकुर,निरंजन ठाकुर,महेंद्र,शंकर,नारायण,दीपक,राहुल ठाकुर,अनिता देवी,सुनीता,निर्मला,संजू,शोभा देवी,कविता देवी,पिंकी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



