बीएमएस मगध एरिया के अध्यक्ष बने नीरज सिंह

Apr 07, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

मगध परियोजना के पीट ऑफिस में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति के पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शशिभूषण तिवारी ने की। इस दौरान नीरज कुमार सिंह को अध्यक्ष, सूरज तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

बीएमएस मगध एरिया के अध्यक्ष बने नीरज सिंह

टंडवा, निज प्रतिनिधि। मगध परियोजना के पीट ऑफिस प्रांगण में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की क्षेत्रीय कार्यसमिति के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शशिभूषण तिवारी और संचालन नीरज ने किया। इस चुनाव का शुभारंभ परियोजना की अध्यक्षा कुमारी सुमन द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं संघ के संस्थापक श्रद्धेय दंतोपंत ठेंगड़ी जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के मंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर सह मगध संघमित्रा क्षेत्र के प्रभारी मुकेश कुमार एवं आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार की उपस्थिति में पर्यवेक्षक के रूप में हुई।

इस पुनर्गठन प्रक्रिया का संचालन पूर्व सचिव नीरज कुमार सिंह तथा अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नीरज कुमार सिंह को अध्यक्ष, सूरज तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष, पवन साहू, रोहित कुमार एवं राहुल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय चतुर्वेदी को सचिव, शशि भूषण तिवारी को संयुक्त सचिव, अरशद इमाम, सुजीत प्रसाद एवं जितेंद्र कुमार को सह सचिव, संदीप सामंता को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र महतो को संगठन मंत्री तथा जगदीश प्रसाद साहू को कार्यालय मंत्री बनाया गया। मौके पर सदस्यों में धनंजय कुमार, रंजीत प्रसाद, रंजय कुमार, सुरेंद्र मुंडा, शंकर उरांव, अभिषेक चौहान, रोहित टोप्पो, घनश्याम विश्वकर्मा, राजेश प्रजापति, लक्ष्मण रजक, सिकंदर कुमार साहू, अविनाश मिश्रा आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।