
केनाल में गिरने से बृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
केनाल में गिरने से बृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गयाकेनाल में गिरने से बृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों
इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी के तुम्बी चौक स्थित केनाल में एक वृद्ध महिला का शव तैरता पाया गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को दी, तो उन्होंने शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा पोस्टमार्टम के लिए भेज शव परिजनों को सौंप दिया है। उक्त महिला की पहचान 65 वर्षीय लालवन्ति देवी पति स्वर्गीय गन्दौरी भुइयां श्रीमदपुर गांव निवासी के रूप में कि गयी है। परिजनों के अनुसार वृद्ध महिला बुधवार की रात शौच के लिए गयी होगी, इसी दौरान वह केनाल के नहर में गिर गई, डूबने के बाद परसौनी तुम्बी चौक में शव पाया गया।
इधर परिजनों ने आपदा के तहत वृद्ध की मौत पर मुआवजा की राशि की मांग की है। वृद्ध अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




